Samsung Galaxy F54 5G : 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Galaxy F54 5G इस कीमत पर जल्द ही लॉन्च होगा!

Samsung Galaxy F54 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन को Google Play Console सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया जा चुका है। अब एक नए लीक में फोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और प्राइस रेंज के बारे में जानकारी सामने आई है। नए अपडेट से पता चलता है कि यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 26 से 27 हजार रुपये तक बताई गई है। 

Samsung Galaxy F54 5G फोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने के आसार बताए जा रहे हैं। इसे Galaxy M54 5G का रीब्रैंडेड वर्जन माना जा रहा है। टिप्स्टर देबायन रॉय (@Gadgetsdata) ने ट्विटर पर इस अपकमिंग फोन के बारे में कुछ जानकारी शेयर की है। उनके अनुसार फोन भारत में अगले 15 दिनों में लॉन्च हो सकता है। इसका मतलब है कि इस महीने के अंत तक यह फोन भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हो सकता है।

Samsung Galaxy F54 5G की भारत में कीमत (Samsung Galaxy F54 5G price in India) भी यहां बताई गई है। टिप्स्टर के मुताबिक, इसका प्राइस 26-27 हजार रुपये के करीब हो सकता है। फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी अब तक कई रिपोर्ट्स में लीक हो चुके हैं। जिनके मुताबिक इस फोन में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह एक AMOLED पैनल बताया गया है। 

फोन में Exynos 1380 चिपसेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस के रियर में 108MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल का भी सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए यह फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। Galaxy F54 5G में 6,000mAh बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है। यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। 

Leave a Reply